फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी दरोगा को गोली मारकर लूटा

Thu, 19 Jul 2018 01:50 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
जीआरपी दरोगा को गोली मारकर लूटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में हाथरस मार्ग पर गांव कटेलिया मंदिर के पास से बसेली को जाने वाले संपर्क मार्ग पर बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने बढ़ा खुर्द निवासी जीआरपी दरोगा को गोली मारकर नकदी और पत्नी से जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, गोली सर को रगड़ते हुए निकल गई। घायल का सीएचसी में इलाज कराया गया है।  
विज्ञापन


गांव बढ़ा खुर्द निवासी देवेंद्र कुमार कौशिक पुत्र मुख्तयार कौशिक जीआरपी में एएसआई हैं और उनकी तैनाती रतलामपुर में है। इन दिनों छुट्टी लेकर अपने गांव आए हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी पुष्पा कौशिक के साथ अपनी ससुराल सासनी गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे बाइक पर इगलास होते हुए गांव लौट रहे थे। हाथरस रोड से गांव को जाने वाले लिंक मार्ग पर मुड़ते ही पीछे से आए तीन अपाचे बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने इनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। 

देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो उनके ऊपर फायरिंग कर दी, उन्होंने किसी प्रकार खुद को बचाया और गोली सिर को छूते हुए निकल गई। बदमाश दंपती से मारपीट कर सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी व 10 हजार रुपये लूट कर भाग गए। पीड़ित ने ज्वेलरी की कीमत तीन लाख बताई है। पीड़ित ने घायल होने के बाद भी अपनी बाइक से बदमाशों का हाथरस तक पीछा किया। घटना की सूचना पीड़ित ने तोछीगढ़ बंबा पर बैठे पुलिसकर्मियों को दी। सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें