महुआ खेड़ा व गांधीपार्क क्षेत्र से बच्चा चोरी कर निसंतान दंपतियों को फर्जी गोदनामे के आधार पर बेचने वाले गैंग के 13 सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा महुआ खेड़ा थाने में लिखा गया है।
पुलिस के अनुसार क्वार्सी बाईपास सरोज नगर पर झुग्गियों में रहने वाले परिवार की बच्ची जून में गायब हुई। इसी तरह गांधीपार्क पर जीटी रोड से एक बच्चा गायब हुआ। इन बच्चों की तलाश में जब पुलिस लगी तो इस गैंग के विषय में जानकारी मिली और कुल 16 लोगों को पकड़ा गया। ये लोग बच्चा चोरी कर बेचने का धंधा कर रहे थे। इंस्पेक्टर महुआ खेड़ा के अनुसार इस मामले में गैंग सरगना गंगा नगर धनीपुर के दुर्योधन सहित 13 लोगों पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो