कस्बा छर्रा निवासी मनोज कुमार गुप्ता की मंडी परिसर में शिव एंड कंपनी के नाम से गल्ले की दुकान है। गुरुवार रात को चोर उनकी दुकान से सात क्विंटल सरसों चोरी कर ले गये।
दूसरी घटना कस्बा निवासी सुभाष लाहोटी की लाहोटी एंड संस के नाम से गल्ले की दुकान चोर उनकी दुकान से लगभग तीन क्विंटल सरसों चोरी कर ले गए। दोनों की दुकान से चोर 40 हजार की सरसों चोरी कर ले गए। गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंडी परिसर से अब तक चोर दर्जनों गल्ले की दुकान से हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गये हैं।
मंडी समिति सचिव से शिकायत करने पर सुरक्षा के आश्वासन के बजाये गल्ला व्यापारियों से अशोभनीय व्यवहार करते हैं। मंडी समिति लिपिक सुनील कुमार ने बताया कि सचिव अवकाश पर हैं वैसे रात्रि में सुरक्षा की दृष्टि से पांच होमगार्ड गश्त करते हैं। गल्ला व्यापारियों को भी सुरक्षा में सहयोग करना चाहिए।