फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में फायरिंग, छात्रों पर लाठीचार्ज

Sun, 08 Nov 2015 01:38 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। शनिवार की रात एएमयू में जमीन संबंधी मामलों का विरोध कर रहे छात्रों पर फायरिंग व लाठीचार्ज को लेकर बवाल हो गया। छात्रों का आरोप है कि असिस्टेंट प्रॉक्टर के इशारे पर बाहरी छात्रों द्वारा उन पर हमला किया गया। लाठीचार्ज में दो छात्र घायल हुए हैं। इधर घटना के बाद छात्र आक्रोशित हो गए। बैठक से लौट रहे अधिकारियों की गाड़ी रोक ली। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक छात्र ऑफिस के बाहर डटे हुए थे। 
विज्ञापन

शनिवार को ईसी की बैठक में जमीन संबंधी मामलों को निरस्त कराने के लिए दर्जनों छात्र रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर डटे हुए थे। शाम से ही छात्रों ने गेट के बाहर डेरा जमा लिया था। छात्रों की मांग थी कि गेस्ट हाउस, मुजफ्फरनगर, बहराइच आदि जगहों के जमीन संबंधी मामले निरस्त किए जाएं। सूत्रों की मानें तो रात नौ बजे करीब असिस्टेंट प्रॉक्टर की गाड़ी गेट के बाहर निकली तो बैठक की जानकारी करने के लिए छात्र गाड़ी के पास पहुंच गए।
छात्रों का आरोप है कि इसी दौरान असिस्टेंट प्रॉक्टर संग कुछ बाहरी लड़के जो न तो छात्र थे और न ही एएमयू के कर्मचारी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक चार फायर किए गए। छात्रों का आरोप है कि असिस्टेंट प्रॉक्टर का इशारा पाते ही वहां मौजूद एएमयू गार्डों ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे छात्र एजाज और शहजाद के सिर में चोटें आई है, जिन्हें बाद में मेडिकल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

इस बीच फायरिंग और लाठीचार्ज से गुस्साए छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों की मांग थी कि बाहरी युवकों को बचाने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस में छिपा दिया गया है। उन्हें बाहर निकाल पुलिस के हवाले कर एफआईआर दर्ज कराई जाए। पुलिस भी देर रात तक मौके पर ही डटी हुई थी।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि देर रात पूर्व केबिनेट सदस्य सद्दाम ने दी तहरीर में कहा कि असिस्टेंट प्रॉक्टर के कहने पर फायरिंग और लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कुछ छात्र घायल हो गए। तहरीर में बाहरी दो युवक खुर्रम शेरवानी और रफीक के नामों का भी उल्लेख किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें