फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश और ग्रामीणों में जमकर फायरिंग

Fri, 29 Jan 2016 01:34 AM IST
गंगीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गंगीरी के गांव हसौना, हंसगढ़ी, दौलतपुर नगला में आए दिन बदमाश लूटपाट के इरादे से आ रहे हैं। गांव में बदमाशों के खौफ से ग्रामीण लगातार पहरा दे रहे हैं। बुधवार को बदमाशों ने गांव में फिर से घुसने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों उनको जमकर मुकाबला किया। ग्रामीण और बदमाशों में काफी देर तक फायरिंग हुई। खुद को घिरता देखकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

थाना गंगीरी के गांव हसौना निवासी राजकुमार टेलर पुत्र कोमल सिंह ब्रजेश कुमार ने बताया कि करीब 15 दिनों से रोजाना गांव पर बदमाश लूटपाट करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। बदमाशों के खौफ  को देखते हुए ग्रामीण रातभर पहरा लगाते हैं। बुधवार की रात को गांव वाले पहरा लगा रहे थे, इसी दौरान करीब रात 10 बजे बदमाशों ने गांव दौलतपुर नगला पर चढ़ने की कोशिश की। 
गांव वालों ने फायरिंग कर दी तो बदमाशों ने जवाब में फायरिंग कर दी। करीब एक घंटे तक ग्रामीण और बदमाशों में जमकर फायरिंग हुई। चारो ओर से हो रही फायरिंग को देखते हुए बदमाश भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सूचना पर भी तब गांव में पहुंची जब बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव हसौना निवासी एक व्यक्ति के घर में गांव हंसगढ़ी का एक युवक सुबह होते ही घुस आया। ग्रामीणों ने उस युवक को चोर समझ कर जमकर धुना तब पता चला कि युवक हंसगढ़ी का है रास्ता भूलकर गांव में आ गया था। गांव के बुजुर्गों ने मामला शांत कर दिया। कोतवाल रमेशचंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर गांव गए थे, लेकिन वहां पर कोई बदमाश नहीं मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें