फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर झूला सिंचाई विभाग का बाबू

Mon, 18 Mar 2019 01:19 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के गंगा कैनाल कंपाउंड में तैनात एक बाबू ने शनिवार रात को पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। बाबू थाना सिविल लाइंस इलाके के दोदपुर का रहने वाला था। शुक्रवार को उसका घर पर किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हुआ था। इसी बात से अहत होकर उसने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर खुद को फांसी लगा ली। परिजनों उसे जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन


दिलीप कुमार (35) पुत्र रोहन सिंह निवासी दोदपुर, सिविल लाइंस हर रोज की तरह शनिवार को ऑफिस से काम खत्म करके घर पर लौटा था। शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। कमरे में मौजूद पत्नी सोनी और बच्चे आदर्श और मोनू के सोने के बाद वह उठकर घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया।

यहां उसने पंखे पर फांसी का फंदा लटकाया और उस पर झूल गया। पत्नी की रात में नींद खुली तो उसने पति को कमरे में न पाकर परिजनों को बताया। तलाशते हुए परिजन दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे तो फंदे पर लटके दिलीप के शव को देखकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


आनन-फानन में उसे जेेेेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इधर, परिजन दिलीप की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कहने लगे। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने का खुलासा होते ही उन्होंने पुलिस को पारिवारिक कलह की बात बता दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के अनुसार दिलीप ने पारिवारिक कलह के चलते जान दी है। मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें