फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू विधि विभाग के  शिक्षक के घर में जबरन घुसने का प्रयास

Sat, 15 Sep 2018 01:40 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अलीगढ़ युनिवर्सिटी - फोटो : ANI
विज्ञापन
एएमयू के विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शेख एहतेशामउद्दीन अहमद के धौर्रा स्थित घर पर बीती रात 10-15 बाइक से पहुंचे युवक जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। वे लोग डॉ. एहतेशाउद्दीन को खोज रहे थे। युवकों ने शिक्षक की पत्नी से अभद्र व्यवहार किया और पुलिस बुलाने की धमकी पर गाली देते हुए भाग गए। डॉ. एहतेशामउद्दीन द्वारा प्रॉक्टर आफिस के माध्यम से थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


 एएमयू के विधि विभाग के शिक्षक डॉ. एहतेशामउद्दीन को चंद रोज पहले छात्र नेताओं ने धमकी दी थी। इसको लेकर दोनो पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। गुरुवार रात्रि में डॉ. एहतेशामउद्दीन के घर पर 10-15 बाइक से 20 से अधिक युवक पहुंचे। वे लोग शिक्षक को खोज रहे थे। आवाज सुनकर डॉ. एहतेशामउद्दीन की पत्नी डॉ. शादाब बानो बाहर निकली। वह भी एएमयू में शिक्षिका है।

युवकों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। युवक जबरन घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। डॉ. शादाब बानो ने पुलिस बुलाने की धमकी दी तो युवक गाली देते हुए भाग खड़े हुए। इसी बीच डॉ. एहतेशामउद्दीन 100 नंबर पर फोन कर चुके थे। कुछ देर में पुलिस एवं प्रॉक्टर आफिस के लोग पहुंच गये। डॉ. एहतेशामउद्दीन ने अपने एवं परिजनों को जान का खतरा की आशंका जतायी है और दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन


जांच कर कार्यवाही की मांग : अमुटा
 एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) ने विधि विभाग के डीन एवं शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार एवं धमकी के मामले को गंभीरता से लिया है। गुरुवार रात्रि में अमुटा कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर घटना की भर्त्सना की गई। शिक्षक नेताओं ने जांच कर डीन एवं डॉ. एहतेशामउद्दीन के साथ दुर्व्यवहार एवं धमकी देने वाले छात्र तथा छात्र नेताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इसको लेकर जल्द ही अमुटा की आम सभा भी होने वाली है।

कुछ दिन पहले शिक्षक को जबरन उठा ले गए थे लोग
एएमयू में शिक्षकों पर हो रहे हमले एवं अभद्र व्यवहार से कई शिक्षक नेता काफी नाराज है। चंद रोज पहले एएमयू कैंपस से एक शिक्षक को कुछ लोग जबरन उठा ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में पूरी स्थिति स्पष्ट है। बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं हुई। विधि विभाग के डीन एवं शिक्षक के साथ बदसलूकी एवं धमकी का मामला सामने आने के बाद लॉ एंड आर्डर का मामला उठने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें