फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बनाने के लिए डंप 14 ड्रम स्प्रिट बरामद

Fri, 16 Nov 2018 01:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विकास की आस जगाते घर-घर घूम रहे राजीव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस और आबकारी टीम के साथ साथिनी के एक गोदा में छापा मारा। यहां से 14 ड्रम में भरी 2700 लीटर स्प्रिट व 495 लीटर मिट्टी का तेल बरामद हुआ है। छापा पड़ने से पहले ही गोदाम मालिक वहां से भाग निकला। सूचना पर एसडीएम अशोक कुमार शर्मा भी पहुंच गए। बताते हैं कि बरामद स्प्रिट अवैध शराब बनाने के लिए डंप की गई थी। 
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि आबकारी विभाग को साथिनी में अवैध रूप से शराब बनाने का काम हो रहा है। इस पर आबकारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश यादव, रामवीर सिंह, जगदंबिका प्रसाद, पिंगाच त्रिपाठी ने टीम के साथ छापा मारा। गांव के तेजवीर सिंह के गोदाम से टीम ने 14 ड्रम में स्प्रिट बरामद की।

केरोसिन भी बरामद होने पर पूर्ति विभाग को सूचना दी गई। इस पर पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह, एसडीएम अशोक कुमार शर्मा भी पहुंच गए। बरामद स्प्रिट की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। आबकारी अधिकारियों के अनुसार बरामद स्प्रिट से करीब ढाई गुना मात्रा में शराब तैयार की जा सकती थी।
विज्ञापन


स्प्रिट वाली शराब का सेवन जानलेवा हो सकता है। स्प्रिट बरामदगी पर आबकारी विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें