फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएस कॉलेज में छात्र को पीटा, हंगामा

Sat, 04 Mar 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
डीएस काॅलेज में हुई घटना के बाद गांधी पार्क थाने में हंगामा करते छात्र नेता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक छात्र की दूसरे छात्र ने जमकर पिटाई कर दी। हमलावर छात्र का कहना था कि उस पर धार्मिक टिप्पणी की गई है। हंगामे के दौरान एक संगठन के कार्यकर्ता चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंच गए और वहां प्रॉक्टर से उनसे  नोकझोंक हुई। इस मौके पर प्रॉक्टर आफिस के बाहर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


दोपहर साढ़े 12 बजे लाइब्रेरी के पास एमए द्वितीय वर्ष (मनोविज्ञान) की छात्राओं के साथ एक छात्र खड़ा था। आरोप है कि उसने एक दूसरे छात्र के धर्म पर टिप्पणी कर दी। इसके  बाद दोनों में झड़प हो गई। फिर मारपीट होने लगी। उधर, छात्रा का कहना है कि प्रैक्टीकल फाइल के बारे में पीड़ित छात्र उससे बातें कर रहा था।

आरोपी छात्र ने उसका नाम पूछा और पीट दिया। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता व छात्रनेता प्रॉक्टर ऑफिस पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। पौने दो घंटे तक हंगामा होता रहा। चीफ प्रॉक्टर डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ गांधीपार्क थाने में तहरीर दी है। कहा, यह लोग कॉलेज का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। रोजाना हंगामा करने की इनकी आदत बन गई है।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. अंजना अग्रवाल का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। लाइब्रेरी के पास सहित उन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जहां नहीं लगे हैं। गांधीपार्क थानाध्यक्ष के मुताबिक, दोनों ओर से तहरीर मिली थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

 उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री शीटू चौधरी ने डीएस कॉलेज में बिगड़ती व्यवस्था के लिए चीफ प्रॉक्टर डॉ. पीके शर्मा को दोषी ठहराया है। शुक्रवार को हुई घटना इसी का नतीजा है। कहा, प्रॉक्टर वामपंथी विचारधारा से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें