फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉली के परिजनों ने सांसद से किया संपर्क

Thu, 29 Oct 2015 01:09 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। पाकिस्तान से आई गीता को अपनी खोई बेटी डॉली बताने वाले अतरौली के बहाल सिंह परिवार की समस्याओं का समाधान बुधवार को नहीं हो पाया। इस मसले को लेकर उन्होंने शाम को सांसद सतीश गौतम से संपर्क किया।
विज्ञापन

सांसद का कहना है कि बहाल सिंह के परिवार से पूरे दस्तावेज मांगे गए हैं ताकि गीता पर दावेदारी जताई जा सके। उन्हाेंने बताया कि इसके लिए बहाल के परिजनों को गीता से भी मिलवाया जाएगा। अगर गीता ही डॉली है तो डीएनए टेस्ट से इसकी पुष्टि हो जाएगी। 
अभी बहाल सिंह के बेटे गजेंद्र और नरेंद्र सिंह नोएडा में  हैं और सांसद से मिलने को प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात उनसे मिलना संभव है। बता दें कि अतरौली के गांव उतरा के बहाल सिंह परिवार की मूक बधिर बेटी डाली नवंबर 2011 में लापता हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें