फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडराक में दिव्यांग वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 23 Sep 2017 01:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
थाना मडराक के गांव बढ़ौली फतेह खां में मामूली बात पर एक दिव्यांग वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का  आरोपी मृतक की ही बुआ का लड़का है। इस मामले में मृतक के पुत्र ने तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रतन लाल (50) पुत्र मक्खन लाल निवासी बढ़ौली फतेह खां किसान था। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले रतन लाल की बुआ का बेटा सुरेंद्र किसी से झगड़ा कर रहा था। मध्यस्थता करने पहुंचे रतनलाल ने समझाने के मकसद से सुरेंद्र को चांटा मार दिया। सुरेंद्र इसी बात से रतनलाल से रंजिश मानने लगा।

शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे रतनलाल नित्य क्रिया के लिए जा रहा था। इसी दौरान सुरेंद्र रास्ते में मिल गया। सुुरेंद्र ने चांटा मारने की घटना के लिए रतनलाल को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के कुछ और लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। एक डंडा रतनलाल के सिर में लगा।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल रतन लाल को सासनी गेट स्थित नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पुत्र बिजेंद्र ने गांव के ही सुरेंद्र, मनोज, ओमवीर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें