फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर में घुसी तेज रफ्तार कार, छात्र की मौत

Wed, 29 May 2019 01:42 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बन्नादेवी थाने के सामने डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महानगर के जीटी रोड पर स्थित बन्नादेवी थाने के सामने सोमवार रात को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में कार चालक साईं कालेज के बीएएमएस छात्र की जान चली गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख दौड़ी पुलिस ने कार सवारों को जेएन मेडिकल कालेज भिजवाया। कार से मिले पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज से सभी की पहचान कर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


वाकये के अनुसार हादसा करीब सोमवार रात एक बजे हुआ। बदायूं नंबर की स्विफ्ट डिजाइर कार में साईं मेडिकल कालेज से बीएएमएस अंतिम सत्र की पढ़ाई कर रहे राज प्रताप (24) पुत्र वीरपाल सिंह निवासी आदर्श नगर, सिविल लाइंस, बदायूं, राज प्रताप के साथ क्लास में पढ़ाई करने वाला दिवाकर (25) पुत्र हरिद्वारी निवासी ज्वाला नगर, कोतवाली, रामपुर सहित कासगंज के मानपुर नगरिया के रहने वाले उनके दो दोस्त अक्षय सिंह (24) पुत्र विजेंद्र और प्रशांत (25) सवार थे। राज प्रताप अपनी कार को चला रहा था। 

बताया जा रहा है कि यह लोग पार्टी करके कालेज के पास ही स्थित अपने फ्लैट पर जा रहे थे। इसी दौरान राज की आंख लग गई और कार डिवाइडर में जा घुसी। हादसा देख दौड़े सिपाहियों ने घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां राज को मृत घोषित कर डाक्टरों ने अन्य तीनों को जेएन मेडिकल कालेज रेफर दिया।
विज्ञापन


बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय के मुताबिक कार में राज और दिवाकर का आईकार्ड मिला, जिससे साईं कालेज प्रबंधन और मृतक एवं घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। राज के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अन्य घायलों का मेडिकल में उपचार चल रहा है। उनके भी परिजन आ गए हैं। 

तीन बहनों का इकलौता भाई था राज
मृतक राज के पिता ने बताया कि वह पीलीभीत के बरखेड़ा विकास खंड में वीडीओ के पद पर तैनात हैं। बेटा राज तीन बेटियों से छोटा था। वह तीनों बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। राज की मां तो बेसुध हालत में है। बेटे के कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही थी। सोमवार को परीक्षा देने का बाद उसने घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें