फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले की शादी, दहेज के खातिर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/सिंधौली। डेढ़ माह पहले जिस बहू धूमधाम से ब्याह कर लाए ससुराल वालों ने दहेज के खातिर उसे मौत के घाट उतार दिया। पहले उसे प्रताड़ित किया और फिर फंदा लगाकर मार डाला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सिसैया निवासी अजय वर्मा सिंह ने डेढ़ माह पहले ही अपनी 20 वर्षीय बेटी सविता देवी की शादी गांव के ही प्रिंस कुमार सिंह से की थी। क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया। आरोप है कि ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। उसने ससुराल वालों से कहा कि अभी और दहेज नहीं दे पाएगा। आर्थिक स्थिति सही होने पर वह उनकी मांग पूरी कर देगा। दहेज के लोभी ससुराल वाले नहीं माने और बेटी को लगातार प्रताड़ित करते रहे। पिता का कहना है कि सोमवार रात वह खेत पर था तभी रात करीब तीन बजे उसे पड़ोसी ने सूचना दी कि तुम्हारी बेटी सविता की मौत हो गई। वह बेटी को देखने उसकी ससुराल पहुंचा तो वहां वह मृत अवस्था में पड़ी थी, गले में फंदे का निशान था। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की फंदे पर लटका कर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मृतका के पति प्रिंस, ससुर कृष्ण कुमार, जेठ गोविंद, जेठानी पप्पी व सास के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव पीएम को भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें