एएमयू प्रकरण से झल्लाए प्रशासन ने जिलेभर के असामाजिक तत्वों की खबर लेनी शुरू कर दी है। डीएम द्वारा हाल ही में गुंडाएक्ट में निरुद्घ आधा दर्जन आरोपियों को जिला बदर करने के बाद एडीएम प्रशासन ने भी गुंडा एक्ट में निरुद्घ दर्जनभर लोगों को जिला बदर किये जाने के आदेश दिए हैं। यही नहीं राशन की कालाबाजारी में पकड़े गए 14 आरोपियों की सूची भी जारी कर राशन माफिया में खलबली मचा दी है।
एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा ने बताया कि विभिन्न अपराधों में लिप्त अन्य अराजक एवं असामाजिक तत्वों को भी चिह्नित कर जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि दो मई को हुए एएमयू प्रकरण ने जिले की शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न कर दिया था। इससे नाराज डीएम ने जिले के सभी आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के आदेश दिये थे।
गुंडा एक्ट मेें जिला बदर
विनोद पांडेय, थाना बन्नादेवी
कम्मो, थाना कोतवाली
अरमान थाना सिविल लाइन
संजय थाना गोंडा
अनस, अरुण व बल्लू थाना क्वार्सी
कुलदीप व विजय थाना गांधी पार्क
प्रकाश चौधरी थाना बन्नादेवी
मोहित और रोहित थाना सासनीगेट
राशन की कालाबाजारी में लिप्त राशन माफिया
दीनदयाल व आशीष चौधरी थाना जवां
मंगल सिंह थाना टप्पल
रुस्तम थाना अकराबाद
प्रेमकुमार थाना इगलास
पन्नालाल थाना अकराबाद
अतर सिंह थाना टप्पल
रवि कुमार थाना सासनीगेट
आबाद खां थाना बरला
श्रीमती नीरज थाना टप्पल
जयपाल थाना गंगीरी
चंद्रपाल सिंह थाना बरला
ग्याराम थाना गोंडा
सीताराम थाना गोंडा