फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, घर में पांच लोग झुलसे

Thu, 24 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
नौरंगाबाद में एक मकान में लगी आग से जले परिवार के लोग उपचार कराते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
 महानगर के नौरंगाबाद छावनी इलाके में साथा चीनी मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर होली के दिन यानी बुधवार सुबह-सुबह सिलेंडर की होली ने भूचाल ला दिया। रसोई में गुझिया बनाते समय गैस लीक होने पर सिलेंडर में लगी आग से जहां घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन


वहीं गृहस्वामी दंपति सहित परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह झुलस गए। चीख पुकार पर पड़ोसियों और खबर पर आई दमकल की मदद से आग बुझाई जा सकी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से झुलसे दंपति को नाजुक हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

वाकया सुबह करीब साढ़े सात बजे का है। जब गांधीपार्क के नौरंगाबाद छावनी निवासी वेदप्रकाश के घर में होली पर पत्नी लता शर्मा बेटी अनीता संग गुझिया बनाने में लगी थीं। इसी दौरान पहले से रसोई में चल रहे सिलेंडर की गैस खत्म होने पर तुरंत दूसरा सिलेंडर लगाने को निकाला और जैसे ही उसकी सील खोली तो उसमें से गैस लीक हो रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान पास में चल रहे चूल्हे से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। पलक झपकते ही आग बेकाबू हो गई और रसोई में फैलने के साथ-साथ बाहर घरेलू सामान, पल्सर बाइक आदि ने आग पकड़ ली। मां-बेटी की चीख पुकार पर खुद वेदप्रकाश, बड़ा बेटा त्रिवेदी, छोटा कृष्णकांत उन्हें बचाने आए और खुद भी घिर गए।

इस दौरान त्रिवेदी की किशोरी बेटी किसी तरह चीखती हुई घर से निकल गई। उसके शोर पर पड़ोसी एकत्रित हुए। बमुश्किल सरिया आदि की मदद से जलते हुए सिलेंडर को कुछ साहसी युवकों ने बाहर गली में खींचा। इसी बीच खबर पर दमकल भी पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे से लगी सिलेंडर व घर की आग बुझाई।

अंदर देखने पाया कि परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह झुलस गए थे। सभी को पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनीता, कृष्णकांत को तो छुट्टी दे दी गई। दंपति को नाजुक हालत होने पर भर्ती कर लिया है।

बड़े बेटे की हालत भी ठीक बताई गई है। बाद में देखने पर पता चला कि आग में घर में काफी नुकसान हुआ है। इस दुर्घटना के बाद इस परिवार की होली बेरंग हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें