फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा स्वामी से बदमाशों ने पांच लाख लूटे

Fri, 08 Jun 2018 02:29 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली धूमसिंह के पास भट्ठे पर बैठे उसके स्वामी और उनके भाई पर गुरुवार देर रात बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाश दोनों को बुरी पीटकर पांच लाख रुपये लूट ले गए। इधर पुलिस इसे लेनदेन के विवाद को लेकर विवाद बता रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


गांव जिरौली धूमसिंह निवासी बहादुर सिंह का गांव का पास ही ईंट भट्ठा है। वह अपने भाई तिलक सिंह के साथ देर रात भट्ठे पर बैठे हुए थे। तभी स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर बदमाश आए और दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटने लगे। बदमाश उनसे पांच लाख रुपये लूटकर ले गए। मारपीट में एक भाई का सिर फट गया, जबकि दूसरे के भी काफी चोटें आई हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पड़ताल की। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। कोतवाल का कहना है कि मामला लूट का न होकर लेनदेन का लग रहा है। इसी को लेकर मारपीट हुई है। शुक्रवार के दिन भट्ठे की लेवर को वितरित करने के लिए पैसा इकट्ठा रहता है। गुरुवार की देर रात इतना पैसा क्यों रखा था? यह बात गले नहीं उतर रही है। फिर भी जांच की जा रही है। गाड़ी सवारों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें