फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से गैंगेस्टर की जमानत लेने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर गैंगेस्टर की जमानत लेने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। न्यायालय के रीडर ने पिछले दिनों प्रकरण संज्ञान में आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। तल्लीताल पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2017 को थाना तल्लीताल में सोमपाल सिंह और दिलीप सिंह निवासी सिवालखास मेरठ उत्तर प्रदेश के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। केस की विवेचना एसआई मनोज सिंह नयाल को सौंपी गई। विवेचना के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। प्रकाश में आया कि कोतवाली हल्द्वानी में सरफराज के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज है और दोनों आरोपियों ने उसकी जमानत कराई।
खुलासा हुआ कि आरोपी सोमपाल सिंह का असली नाम सतीश भारद्वाज निवासी शास्त्री नगर थाना मेडिकल उत्तर प्रदेश है। जबकि दूसरे आरोपी दलीप सिंह का वास्तविक नाम राहुल गर्ग निवासी मुल्तान नगर थाना टीपी नगर मेरठ उत्तर प्रदेश है। आरोपियों ने पुलिस और राजस्व विभाग के लेखपाल की फर्जी तस्दीक रिपोर्ट स्वयं तैयार कर ली। आरोपियों ने धोखा करते हुए कूटरचित दस्तावेजों को असली के रूप में प्रयोग किया।
विज्ञापन

पता चलने के बाद थानाध्यक्ष तल्लीताल प्रमोद पाठक के नेतृत्व में गठित टीम के एसआई मनोज सिंह नयाल, कांस्टेबल निर्मल सिंह, कमल बिष्ट, तरुण चौधरी ने बुधवार रात आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें