फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने रिश्वत के लिए निर्दोष को किया गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2016 01:48 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाने के एक दरोगा ने केशव विहार निवासी युवक को दोस्ती के नाम पर थाने बुलाया और छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने लगा। कमाल की बात रही कि एसपी सिटी के निर्देश पर भी दरोगा ने उसे नहीं छोड़ा। जब मामला नुमाइश उद्घाटन के दौरान अफसरों तक पहुंचा, तब जाकर युवक को छोड़ा गया।
विज्ञापन

सुरेंद्र नगर केशव विहार निवासी सुनीता को जब नुमाइश उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने रोते बिलखते देखा तो कारण पूछा गया। उसने बताया कि बुधवार को क्वार्सी के एक दरोगा ने अपने को उसके बेटे हुकुम सिंह का दोस्त बताते हुए थाने बुला लिया। इसके बाद उस दरोगा ने युवक को थाने में ही बंद कर लिया। छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने लगा, अन्यथा एनडीपीएस में जेल भेजने की धमकी दी। 
दरोगा की कुछ बातें परिजनों ने मोबाइल में रिकार्ड भी कर लीं। महिला ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी से इसकी शिकायत की। पुलिस को निर्देशित किया गया कि युवक को छोड़ दिया जाए, लेकिन थाने पहुंची महिला को कोई नहीं मिला और स्टाफ ने उसे टहला दिया। तब जाकर महिला को पता चला कि सभी अधिकारी नुमाइश में हैं और महिला वहां पहुंचकर फफक-फफक कर रोने लगी। तभी पीआरओ की नजर पड़ी और मसला एसएसपी के संज्ञान में पहुंचा। इसके बाद युवक को छोड़ा गया। बताया गया है कि युवक पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। इसी के चलते पुलिस उसे उठा लाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें