फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की शराब दुकानों में आज से होगी चेकिंग

Thu, 30 May 2019 02:04 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
liquor sirmour
विज्ञापन
 जिले की शराब की दुकानों की गुरुवार आज से चेकिंग होगी। इस दौरान विशेष रूप से देशी शराब पर फोकस रखा जाएगा। चेकिंग के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से चेकिंग करेंगी। 
विज्ञापन


बाराबंकी में गत दिवस जहरीली शराब से पिता पुत्र समेत 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आबकारी विभाग के अफसर हरकत में आ गए हैं। संयुक्त  आयुक्त आबकारी रवीशंकर पाठक एवं डिप्टी कमिश्नर ओपी सिंह ने इस मामले में एक पत्र जारी किया है। पत्र में टीमें बनाकर शराब की दुकानों की चेकिंग कराने के आदेश दिये गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि गुरुवार आज से चेकिंग कराई जाएगी। इसके लिए छह जोनों के हिसाब से छह टीमें गठित की गई हैं। 

यह टीमें एसडीएम अथवा तहसीलदार के साथ पुलिस के सहयोग से चेकिंग करेंगी। इस दौरान सबसे ज्यादा फोकस देशी शराब पर रखा जाएगा। यह देखा जाएगा कि देशी की आड़ में कही नकली शराब तो नहीं बिक रही है। अंग्रेजी शराब, बीयर व माडल शाप पर भी चेकिंग करायी जाएगी। बताते चलें कि जिले में देशी शराब की 223 दुकानें हैं। जबकि अंग्रेजी शराब की 102, बीयर की 105 दुकानें हैं तो 11 माडल शाप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें