महानगर के सासनी गेट इलाके में मां के साथ मजदूरी करने वाली युवती संग पड़ोसी शराबी युवक ने छेडख़ानी कर दी। जब विरोध किया तो घर में घुसकर मारपीट कर दी। अब मामले में शिकायत पर धमकियां दी जा रही हैं।
इसकी शिकायत करने पीड़ित पक्ष एसएसपी दफ्तर पहुंचा। जहां बताया गया कि इस मामले में थाना स्तर पर शिकायत किए जाने के बाद धमकियां मिल रही हैं। चूंकि युवती व मां के साथ कोई मददगार नहीं है। इसलिए दबंग युवक परेशान कर रहा है।