फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लेन-देन को लेकर कंडक्टर ने दिया बस से धक्का, दो युवकों की मौत

Tue, 20 Nov 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम अतरौली जा रही प्राइवेट बस के कंडक्टर ने टिकट के रुपये को लेकर गेट पर खड़े दो युवकों को धक्का दे दिया। धक्का लगने से दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। गम्भीर रूप से घायल दोनों युवकों को दीनदयाल अस्पताल में मौत हो गयी। बस में सवार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रुपयों को लेकर कंडक्टर ने धक्का दिया था जिससे दोनों युवकों की मौत हो गयी। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार हरदुआगंज थाना क्षेत्र के साधू आश्रम के निकट अलीगढ़ से अतरौली जा रही प्राइवेट बस के कंडक्टर का दरवाजे पर खड़े दो युवकों से टिकट के रुपयों को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी बात पर बस कंडक्टर ने दोनों युवकों को बस से बाहर धक्का दे दिया। 

धक्के के बाद अलीगढ़ मजदूरी करने वाला नरेंद्र (20) पुत्र प्रमोद निबासी चेडौल सुजानपुर अतरौली बस की रैलिंग थामे काफी दूर तक घिसट गया जबकि हरदुआगंज से चढ़ा 10 वीं का छात्र देवेंद्र (15) पुत्र पथवारी निबासी भवीगढ़, बरला पीछे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद भी जब बस चालक ने बस नही रोकी तो सवारियों ने हंगामा कर दिया। करीब 200 मीटर दूर जाकर बस रुकी जिसके बाद चालक व कंडक्टर भाग खड़े हुए वहीं ट्रैक्टर वाला भी मौका पाकर भाग गया। घायलों को सड़क पर पड़ा देख बस सवार एबीवीपी की छात्र नेता जूली ठाकुर ने साहस दिखते हुए वीडियो बना रहे लोगों से घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद मांगी। कुछ ही देर में साहसी युवती जूली ठाकुर ने एक निजी कार सवार को रोकते हुए घायलों को कार में बिठाया और दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंच गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुराहाल था परिजन कंडक्टर पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं घटना के दो घण्टे बाद भी इंस्पेक्टर हरदुआगंज के न पहुंचने से नाराज भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने अस्पताल पहुंचे एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया से शिकायत की जिसके बाद इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दोनों शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए एम्बुलेंस द्वारा पीएम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें