फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

काजिमाबाद के पूर्व प्रधान को बदमाशों ने गोली मारी, भर्ती

Wed, 12 Dec 2018 01:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
गोली से घायल पूर्व प्रधान कृष्ण मोहन वार्ष्णेय - फोटो : Amar Ujala
नगर के रायपुर स्टेशन मार्ग स्थित मंडी समिति के गेट पर अज्ञात हमलावरों ने काजिमाबाद के पूर्व प्रधान कृष्ण मोहन वार्ष्णेय पर फायरिंग कर दी। गोली उनके पेट और हाथ में लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस हमले की जानकारी में जुटी है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।  



भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में शुुमार काजिमाबाद के पूर्व प्रधान कृष्ण मोहन वार्ष्णेय व उनके भाई रवींद्र मोहन वार्ष्णेय की अतरौली की मंडी में आढ़त है। वह परिवार सहित अतरौली के श्याम सरोवर कॉलोनी में रहते हैं। कृष्ण मोहन वार्ष्णेय मंडी के बड़े आढ़तिया भी उन्हें मंडी में हर सुबह अनाज के रेट वही खुलवाते हैं। मंडी उनके घर से केवल 500 मीटर की दूरी पर है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह घर से निकले। इसी दौरान मंडी के गेट पर पहले से ही घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर डाली। गोली उनके पेट और हाथ में लगी।


इससे मंडी में अफरा तफरी मच गई। हमलावर अपाचे बाइक पर रायपुर स्टेशन की ओर भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूर्व प्रधान कृष्ण मोहन वार्ष्णेय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

2007 में पिता की हो चुकी है हत्याः कृष्ण मोहन वार्ष्णेय                  के पिता मोहन लाल वार्ष्णेय भी गांव के प्रधान रहे हैं। मोहन                  लाल वार्ष्णेय की सात नवंबर 2007 को हत्या कर दी थी। इस मामले में नामजद लोगों को सजा भी हुई थी। एक व्यक्ति तीन दिन पहले ही अपील पर रिहा होकर गांव आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें