फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव फेंका

Thu, 11 Jun 2015 01:33 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इगलास। कोतवाली के गांव डेटा के जंगल में थाना गोंडा क्षेत्र के गांव कलुआ बेलौठ निवासी एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। कोतवाल, सीओ और एसपीआरए संसार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के पुत्र सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
बुधवार की सुबह जंगल जा रहे लोगों को गांव डेटा से मुरबार को जाने वाले रास्ते के समीप एक युवक का शव पड़ा दिखा। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। उसके गर्दन में निशान थे। पुलिस मान रही थी कि उसकी हत्या की गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त थाना गोंडा के गांव कलुआ बेलौठ के श्यामवीर (40) पुत्र धर्म सिंह के रूप की। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी कुसुमा देवी ने बताया कि उसका पति मंगलवार की सांय को उससे एक हजार रुपये लेकर किसी को देने की बात कहकर गया था। देर रात्रि तक वापस न लौटने पर उसे तलाश भी किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई रामािलाड़ी पुत्र गोपीराम निवासी कलुआ बेलौठ की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के बेटे सहित एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। विदित रहे कि मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। इस पर दो बेटे धर्मेंद्र    और जीतेंद्र और एक बेटी राजकुमारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें