फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर सुबह-सुबह लूट

Tue, 27 Dec 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में छुट्टा घूम रहे लुटेरों ने सोमवार सुबह-सुबह सिविल लाइंस के जमालपुर में भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर लूटपाट को अंजाम दे डाला। यहां ग्राहक बनकर आए बाइक सवार चार बदमाशों ने सेल्समैन पर तमंचा तानकर और सिर में तमंचे की बट मारकर रात भर की बिक्री के 28 हजार रुपये लूट लिए। खबर पर हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद पेट्रोलियम कारोबारी सांसद संग एसएसपी से मिले, जिन्होंने 2 दिन की   चेतावनी दी है कि अगर घटना का खुलासा न हुआ तो जिले भर में हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन

वाकये के अनुसार भाजपा ब्रज प्रांत के मंत्री कुशलपाल सिंह का जमालपुर में निर्मल इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से पेट्रोल पंप है, जिस पर बंटी निवासी मधुपुरा, मो.मुकीम निवासी मौलाना आजाद नगर बतौर सेल्समैन तैनात हैं। रात में भी पंप खुलता है। वाकया सुबह करीब सात बजे का है, जब दो पल्सर बाइकों पर चार बदमाश आए और उन्होंने आते ही बंटी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। जब विरोध किया तो मारपीट करते हुए सिर में बट मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद धमकाते हुए 28 हजार रुपये व बंटी के हाथ से मोबाइल लूट ले गए। जाते हुए बदमाश तमंचे लहराते हुए धमकी देकर चले गए। बदमाशों के जाने पर खबर पुलिस व पंप स्वामी को दी गई। सूचना पर पुलिस के अलावा तमाम व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
इधर, दोपहर में पंप स्वामी अध्यक्ष विजय मंगल के नेतृत्व में सांसद सतीश गौतम संग एसएसपी से मिले। 
इस दौरान उन्होंने एएमयू इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनाती पर जोर दिया। यह भी बताया कि आए दिन एएमयू के छात्र भी यहां आकर हरकतें करते हैं। साथ ही लूट के खुलासे के लिए भी 48 घंटे का वक्त दिया। अन्यथा चेतावनी का एलान किया है। इस पर एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया है। एएमयू कुलपति को भी पत्र लिखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें