फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवती ने दी गाली, लूटा मोबाइल

Thu, 08 Jun 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मानिक चौक में बाइक सवार युवक और युवती ने एक व्यक्ति से मोबाइल लूट लिया। संभ्रांत सी दिखाई देने वाली युवती ने गाली बकी और मोबाइल लूट लिया। युवती के इस तरह लूट करने से मुहल्लेवासियों के साथ ही पुलिस भी हैरत में है।
विज्ञापन



मानिक चौक निवासी नीरज मास्टर मंगलवार रात अपने घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। वह कीमती मोबाइल लिए थे। आसपास अन्य लोग भी खाना खाकर टहल रहे थे। इस दौरान बाइक सवार एक युवक और युवती नीरज के पास आकर रुके। नीरज ने समझा कि शायद किसी का पता पूछने के इरादे से रुके हैं।

नीरज ने फोन पर कहा कि अभी होल्ड रखें, कुछ लोग आ गए हैं। इसी बीच युवती ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए नीरज से हाथ से मोबाइल छीन लिया। दूसरे ही पल युवक ने मोटरसाइकिल तेज गति से आगे बढ़ा दी। इससे पहले कि नीरज कुछ समझ पाता बाइक सवार युवक-युवती मोबाइल झपट कर भाग चुके थे। चिल्लाते हुए नीरज दौड़ा लेकिन वह पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भी लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई हाथ न लगा। उधर कुछ दिन पहले ही एक परचून की दुकान में डुप्लीकेट चाबी से ताला खोलकर घी, चीनी, दालें, चावल समेत पांच हजार रुपये की नगदी चोर ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें