फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर बीडीसी का अपहरण

Thu, 11 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कारह कादिलपुर निवासी मुकेश पुत्र मेवाराम बीडीसी हैं। हाल में हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में उन्हाेंने पिंकी चौधरी के पक्ष में वोट किया था। इस से कुपित होकर गांव के दूसरे पक्ष के समर्थकों ने बुधवार को हथियारों के बल उनका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


इन आरोपों के तहत मुकेश की पत्नी की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है। उधर, टप्पल प्रमुख बीना देवी के पति ने तमाम आरोपों को खारिज कर दिया है।

मुकेश की पत्नी सपना ने बताया कि हाल में टप्पल ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में उनके पति ने पिंकी चौधरी को वोट दिया था। उनका आरोप है कि इससे नाराज विजयी प्रत्याशी वीना चौधरी के समर्थक बुधवार की सुबह करीब 9 बजे उनके गांव के रामपाल पुत्र ननुआ, प्रेमपाल पुत्र बदन सिंह और गांव शादीपुर के दो लोगों के साथ उनके घर आए।
विज्ञापन


 उनके हाथों में हथियार थे। जिसके बल पर वे उनके पति को घर से उठा ले गए। विरोध करने पर उन्हें भी खींचा गया। गालियां दी गईं और अश्लील हरकतें कीं। उन लोगों ने उनके पति को अपने घर पर बंधक बनाकर रखा। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल को देने पर इलाके की पुलिस ने गांव पहुंचकर उनके पति को मुक्त कराया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशि सिंह, बैना के प्रधान मनोज कुमार तालान आदि भी आ गए।

थाने में घटना की तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। उधर, टप्पल प्रमुख बीना देवी के पति चौधरी ऋषिकुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

 राजनीति साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए गए हैं। पूर्व प्रमुख टप्पल ब्लॉक शशि सिंह का कहना कि गांव कारह कादिलपुर निवासी बीडीसी मुकेश का इस गांव के दबंग हथियारों के बल पर अपहरण कर ले गए तो उसकी पत्नी की सूचना पर यहां आकर उनके समर्थन में आई हूं। दबंगों का हम लोग डट कर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें