फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहे छात्र के अपहरण की कोशिश

Wed, 31 Jan 2018 02:05 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
अपहरण की का‌ेशिश का छात्र दिनेश बीच में अपने साथियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कदौली गांव के पास दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को स्कूल जाते समय बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण की कोशिश की। छात्रों के शोर मचाने पर ग्र्रामीण दौड़े तो अपहरणकर्ता छात्र को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


छात्र के अपहरण की सूचना पर एएसपी नीरज जादौन भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी के अनुसार छात्रों ने पूछताछ में बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान कर ली है। उन युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़कर अपहरण की कोशिश की गुत्थी सुलझाई जाएगी।

गांव वीरमपुर निवासी सुधीर कुमार का नौ साल का बेटा दिनेश शर्मा अपने साथी लकी शर्मा व रोहित के साथ चूहरपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में पढ़ने जा रहा था। कदौली गांव के पास बाइक सवार दो युवक उनके पास आकर रुके और कदौली गांव का रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन


रास्ता बताने के बाद दोनों युवक दिनेश को जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने लगे। इस पर साथ मौजूद दोनों छात्र शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो बाइक सवार युवक दिनेश को छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें