अतरौली के गांव बसई और सिंधौरा के बीच स्टेशन रोड पर हथियारबंद बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाश इनके पास से 30 हजार रुपये, टेंपो और मोबाइल लूट ले गए और उसको खेत में बांधकर फेंक गए।
अलीगढ़ के मोहल्ला नगला कलार निवासी विष्णु पुत्र चंद्रपाल आईटीआई स्थित ब्रेड गोदाम से ब्रेड लेकर अतरौली आया था। वह अतरौली से काजिमाबाद गया और सप्लाई देने के बाद लौटा रहा था। रात करीब 10 बजे जैसे ही वह गांव बसई और सिंधौरा के बीच पहुंचा। वैसे ही हथियारों के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने उसको रोक लिया और उससे लूटपाट करने लगे। पहले तो विष्णु ने बदमाशों का विरोध किया तो उससे गोली मारने की धमकी दे दी। विष्णु डर गया।
बदमाश उसके पास से 32 हजार रुपये, टेंपो और मोबाइल फोन लूटकर ले गए। बदमाश विष्णु के हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक गए। किसी तरह से विष्णु बंधनमुक्त होकर बसई पहुंचा और ग्रामीणों को पूरी कहानी बताई। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने जांच-पड़ताल की तो बसई से थोड़ी दूरी पर टेंपो मिल गया है। पीड़ित ने तहरीर दी है।