फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के विदेशी छात्र पर रोडरेज में हमला, जमकर पीटा

Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अमुवि छात्र अब्दुल रहमान - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
एएमयू में अध्ययनरत यमन के छात्र पर रोडरेज में शनिवार शाम सरसैयद नगर में बाइक सवार दबंग युवकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान उसे बेरहमी से पीटा गया और हमलावर होने पर फायरिंग कर धमकाते हुए भाग गए। पीड़ित छात्र ने घटना के संबंध में प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार मूल रूप से यमन का रहने वाला अब्दुल रहमान पुत्र मुर्शीद अब्दुल यहां सरसैयद नगर बड़ी मसजिद जहूर अपार्टमेंट में किराये पर रहता है और एएमयू से बीटेक (पेट्रोलियम ट्रेड) अंतिम वर्ष का छात्र है। अब्दुल के अनुसार वाकया शाम करीब साढ़े पांच बजे का है जब वह कैंपस से अपनी बाइक पर सरसैयद नगर की ओर जा रहा था। तभी सिविल लाइंस थाने के बगल में सामने से आते तीन बाइक सवारों से उसकी बाइक टकरा गई।

इस बात पर सड़क पर मुंहवाद हुआ और उस समय युवक गाली गलौज करते हुए चले गए। इसके आधा घंटे बाद करीब छह बजे इन युवकों ने अपने अन्य साथियों की मदद से उसे जहूर अपार्टमेंट के बाहर घेर  लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बेल्टों व तमंचे की बटों आदि से उसे बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान उसने एक हमलावर युवक को दबोच लिया तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इस हमले में वह बाल-बाल बच गया और उसने दबोचे गए हमलावर युवक को छोड़ दिया। इसके बाद भीड़ एकत्रित होने पर हमलावर उसे धमकाते व गालियां देते हुए भाग गए। इस खबर पर उसके अन्य साथी भी आ गए। बाद में खबर एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय को दी गई। प्रॉक्टर कार्यालय की संस्तुति पर युवक ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विनोद कुमार के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें