पति से विवाद के बाद पत्नी ने जंगले पर दुपट्टे से फंदा लगाने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। ससुरालीजन उन्हें घर ले आए, जहां ससुराल वालों से विवाद के दौरान महिला ने बिजली का तार पकड़ने की कोशिश की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गंगीरी के गांव मझोला निवासी धर्मेंद्र कुमार ने 14 नवंबर की रात पत्नी राखी देवी से विवाद के बाद जंगले पर दुपट्टे से फंदा लगाने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
राखी देवी भी पति के पास थीं। 21 नवंबर की शाम ससुरालीजन उन्हें घर ले आए। इस बीच ससुराल वालों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि महिला बिजली का तार पकड़ने की कोशिश करने लगी। 22 नवंबर की शाम परिवार वाले थाने पहुंचे और राखी को मायके भेजने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राखी देवी के मायके वालों को बुलाकर उन्हें उनके साथ भेज दिया गया है।