फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों के झगड़े में दांव पर लगी शहर की फिजा, आठ घायल

Sat, 23 Jan 2016 02:37 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के मोहल्ला नगला आशिक अली में जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर पथराव और फायरिंग हुई। चूंकि दोनों पक्ष अलग-अलग समुदायों से थे, इसलिए घटना ने दूसरा ही रंग ले लिया। जुआरियों की इस हरकत से एक बार तो शहर की फिजा खराब होते-होते बची।
विज्ञापन

फायरिंग में एक सात साल की बच्ची के पैर में गोली लग गई। एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा 6-7 लोग और भी छर्रे आदि लगने से घायल हुए हैं। घटना को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस मामले में दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुल 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
शहर की घनी आबादी वाले इलाके भुजपुरा का मोहल्ला नगला आशिक अली बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। यहां पर मिश्रित आबादी है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे इलाके में खाली पड़े एक प्लाट में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इस दौरान जुए को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। यही विवाद मारपीट में बदल गया। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जुआ खेल रहे जंगलगढ़ी निवासी साबिर, सगीर और पाई ने दूसरे पक्ष के जग्गा के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद हंगामा होने पर जग्गा के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इस बीच दोनों पक्षों में फायरिंग भी होने लगी। पथराव और फायरिंग के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। आसपास की दुकानों के शटर गिर गए। राहगीरों ने इधर-उधर होकर अपने आप को सुरक्षित किया। 
घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ प्रथम डॉ. संजय कुमार सहित तीन थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। फायरिंग में इलाके के रहने वाले परवेज की बेटी लाबिया (7) और मेराज को गोली लग गई। कुछ और लोगों के भी छर्रे लगे हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में संजू कुमार और परवेज की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में 10 नामजद और 20 अज्ञात शामिल हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें