फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी किशोर की पैरवी करेगी महिला वकील

Sat, 23 Jan 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र के  बहुचर्चित छात्रा गैंगरेप और हत्या के आरोपी किशोर की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी हुई। आरोपी की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने उसकी पैरवी के लिए वकील नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


अब उसकी ओर से एक महिला वकील पैरवी करेगी। इधर, डीएनए जांच के बिंदु पर शनिवार की तिथि नियत की गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह हरदुआगंज क्षेत्र में एक छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर खासा बवाल हुआ था। बाजार बंद से लेकर जुलूस तक निकाले गए थे।

शासन तक इस मामले की गूंज पहुंची थी। बाद में पुलिस ने इस वारदात का खुलासा किया था। इसमें छात्रा के गांव का ही एक किशोर भी पुलिस ने वारदात में लिप्त पाया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


 इस किशोर की जब पिछली तारीख पर कोर्ट में पेशी हुई थी तो किशोर की ओर से कोर्ट से उसकी पैरवी के लिए वकील उपलब्ध कराने का प्रार्थना पत्र दिया था। वहीं पुलिस ने यह इस किशोर का डीएनए टेस्ट कराने की इजाजत कोर्ट से मांगी थी। शुक्रवार को आरोपी किशोर की फिर पेशी हुई।

अब कोर्ट ने आरोपी किशोर की पैरवी के लिए एक महिला वकील को नियुक्त किया है। यह वकील इस किशोर की पैरवी करेगी। वहीं डीएनए टेस्ट के मसले पर सुनवाई के लिए शनिवार की तिथि नियत की है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें