फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ हादसा: दूध बेचकर घर लौट रहा था विनीत, रास्ते में स्कॉर्पियो ने छीन ली जिंदगी, टक्कर मार भाग निकला चालक

Thu, 22 Oct 2026 10:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना स्थल पर स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट देखकर परिजन और ग्रामीण हैरान रह गए, क्योंकि उन्हें लगा कि यह गाड़ी नंबर छर्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह की गाड़ी का तो नहीं है। नंबर प्लेट पर यूपी 81 डीएस उस नंबर की जब जांच की गई तो उसके मालिक का नाम विवेक पाल सिंह पुत्र रवेंद्र पाल सिंह निवासी गभाना पता चला।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में दूध बेचकर घर लौट रहे बाइक सवार विनीत कुमार (30) की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हरदुआगंज क्षेत्र में शेखा नहर पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। मौके पर मिली नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


अकराबाद क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी विनीत पुत्र संजय सिंह दूध बेचने का काम करते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वह रोजाना की तरह अलीगढ़ से दूध बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। शेखा नहर पुल के निकट अचानक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक रुकने के बजाय गाड़ी लेकर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विनीत के बारे में जानकारी जुटाई। बाद में उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल पर मिली नंबर प्लेट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस फरार वाहन की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


विनीत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां मीना, पत्नी रेशु जादौन और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर लौटने की राह देख रहे परिजनों को विनीत की मौत की खबर ने झकझोर दिया। एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि अभी पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मौके पर मिली नंबर प्लेट की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विधायक की गाड़ी होने का भ्रम हुआ
थाना प्रभारी के मुताबिक घटना स्थल पर स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट देखकर परिजन और ग्रामीण हैरान रह गए, क्योंकि उन्हें लगा कि यह गाड़ी नंबर छर्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह की गाड़ी का तो नहीं है। नंबर प्लेट पर यूपी 81 डीएस उस नंबर की जब जांच की गई तो उसके मालिक का नाम विवेक पाल सिंह पुत्र रवेंद्र पाल सिंह निवासी गभाना पता चला। इससे एक बार को भ्रम हुआ कि यह गाड़ी विधायक या उनके किसी परिवार के सदस्य की तो नहीं है। बाद में साफ हुआ कि यह गाड़ी विधायक या उनके परिवार के किसी सदस्य की नहीं है। विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस नंबर की गाड़ी उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें