अलीगढ़ में एनकाउंटर में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ आसना पुलिस चौकी क्षेत्र में भकरोला पुलिया पर बुधवार दिन में पुलिस की बदमाशों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लग गई है, वहीं दूसरा बदमाश फरार हो गया है।
पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश जयपाल इगलास क्षेत्र में स्टील कारोबारी सुरेंद्र जिंदल के अपहरण और फिरौती के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और कई मामलों में खुलासा होने की उम्मीद है।