आरोप है कि मनोज के बाइक रोकने पर ऑडी चालक ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। इस बात पर मनोज और ऑडी सवारों का विवाद हुआ। मनोज और कन्हैया वहां से बाइक पर सवार होकर चले गए। लगभग तीन सौ मीटर दूर रात 11:06 बजे हरि पर्ल गेस्ट हाउस के पास ऑडी कार से टक्कर मारी और फिर बायीं ओर कार मनोज की ओर मोड़ते हुए कुचलकर हत्या कर दी।
अलीगढ़ के मेहरावल नगरिया गांव के हलवाई मनोज (40) को ऑडी से कुचलकर हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के भतीजे विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया गया। वैष्णो देवी धाम निवासी आरोपी ने हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। मनोज के पिता गुड्डू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामले में ऑडी चालक और तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ... अलीगढ़: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की ऑडी से कुचलकर हलवाई की मौत, केस दर्ज, ड्राइवर को गिरफ्तारी को टीमें गठित
गांव नगला तिकोना निवासी कन्हैया ने बताया कि मनोज महागंगा कोल्ड स्टोर के पास खोखे पर मिठाई बनाकर बेचते थे। 20 अक्तूबर मंगलवार की रात मनोज खोखा बंद करने के बाद उसे बाइक पर पीछे बैठाकर सारसौल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सारसौल में साईं कॉलेज के पास ऊदला मोड़ पर एक दुकान के पास पान मसाला खरीदने के लिए बाइक रोकी थी। कन्हैया पान मसाला खरीदने लगा।
मनोज के बाइक रोकने पर ऑडी चालक ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। इस बात पर मनोज और ऑडी सवारों का विवाद हुआ। मनोज और कन्हैया वहां से बाइक पर सवार होकर चले गए। लगभग तीन सौ मीटर दूर रात 11:06 बजे हरि पर्ल गेस्ट हाउस के पास ऑडी कार से टक्कर मारी और फिर बायीं ओर कार मनोज की ओर मोड़ते हुए कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। जानलेवा हमले में कन्हैया भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।