अकराबाद। थाना क्षेत्र में गोपी भिलावली मार्ग पर गांव हीरापुर के पास बारात से वापस लौट रही बारातियों से भरी मैक्स लोडर, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉला से टकरा गई। जिसमें एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है।
शनिवार को गांव विहारीपुर थाना गंगीरी निवासी विजयपाल के पुत्र धर्मेंद्र की बारात अकराबाद थाना के गांव लधौआ निवासी जयपाल सिंह के यहां आई थी। शादी के कार्यक्रम समापन के बाद रविवार की सुबह करीब पांच बजे बाराती मैक्स से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही बारातियों से भरी मैक्स गोपी भिलावली मार्ग पर गांव हीरापुर के पास पहुंची, सामने से तेज गति से आ रर्हे इंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉला से टकरा गई। जिससे मैक्स खाई में पलट गई।
मैक्स में बैठे एक 15 वर्षीय किशोर ध्रुव पुत्र हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें बैठे लगभग 20 बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना होते ही आसपास के गांव के लोग और लड़की पक्ष से तमाम लोग मौके पर आ गए। कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभ्ाीर हालत को देखते हुए घायल रवि, गुलाब सिंह, मलिखान, बोबी, ओमवीर, जयप्रकाश, सेेमीर, राज कुमार, जिला अस्पताल भेजा है। मृतक के पिता हीरालाल पुत्र नत्थू सिंह राजपूत ने ट्रैक्टर ट्रोला नंबर के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।