फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 03 Aug 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
इकरार की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मोहल्ला श्रीराम नगर के निकट खेत में स्थित नलकूप पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने मोहल्ला शिवाजी नगर के व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला बरौलिया टोला निवासी फखरुद्दीन पुत्र खचेर खां ने कस्बे के ही डॉ. बृजमोहन का करीब 54 बीघा खेत पट्टे पर ले रखा है। इसमें सब्जी व अन्य फसलें बो रखी हैं। फसल की रखवाली के लिए मंगलवार रात फखरुद्दीन का बेटा इकरार (24) नलकूप पर सोया था। फखरुद्दीन थोड़ी दूर बने दूसरे नलकूप पर सो रहे थे।

देर रात इकरार की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह नलकूप पर खून से लथपथ शव देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को लेकर सीएचसी पहुंची जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। हत्या के विरोध में व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन


यह बताई जा रही हत्या के पीछे वजह

फखरुद्दीन के अनुसार डॉ. बृजमोहन का 54 बीघे का चक 10-15 साल से मोहल्ला शिवाजी नगर के प्रसादी लाल के पास रहता था। एक साल पहले यह खेत फखरुद्दीन उन्होंने ले लिया था। इसी बात से प्रसादी लाल उससे रंजिश मानता था। धमकी भी दी थी कि ज्यादा दिन खेत नहीं लेने दूंगा। आशंका जताई कि प्रसादी लाल ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इकरार की हत्या की है। पुलिस ने प्रसादी लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सपा नेता डॉ. कबीर खान, सोहिल राइन आदि भी थाने पहुंचे। पुलिस से घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

- फखरुद्दीन की तहरीर पर प्रसादी लाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषियों को जेल भेजा जाएगा। - उत्तमचंद पटेल, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें