फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सिर कुचलकर हत्या, भदेसी भट्ठा के पास मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर से सटे बाईपास इलाके में पिछले 24 घंटे में लगातार दूसरी लाश मिली है। अब गांधीपार्क के भदेसी भट्ठा के पास युवक की सिर कुचलकर हत्या कर शव फेंका गया है। रविवार सुबह इसका शव मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। घंटों प्रयास के बाद भी शव की पहचान न होने पर शव मोरचरी भिजवा दिया गया। इससे पहले शनिवार शाम मडराक के अहमदपुर के जंगल में फंदे पर युवक का शव झूलता मिला था। उसकी भी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

वाकये के अनुसार भदेसी भट्ठा के पास सुबह गए लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो वहां कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल में पाया कि करीब 30 वर्षीय युवक सफेद शर्ट व बाजारू नेकर पहने था। उसकी ईंटों आदि से सिर कुचलकर हत्या की गई है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार पहचान न हो पाने के कारण शव को मोरचरी में रखवाया गया है। इससे पहले शनिवार शाम मडराक में एक पेड़ पर 40 वर्षीय युवक का शव फंदे पर झूलता मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छर्रा के युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत
छर्रा के गांव बाईं खुर्द के 18 वर्षीय युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसे शुक्रवार देर शाम घरेलू कलह में जहर खाने पर यहां भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि शेखर पुत्र ओमप्रकाश ने किसी बात पर घरेलू विवाद होने पर जहर खा लिया था। तभी से वह यहां इलाज पा रहा था। अब पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें