क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी क्षेत्र में चार वर्ष पहले हुए डॉ. नरेंद्र चौधरी हत्या कांड में अदालत ने आरोपियों को समन जारी किया है। सन 2014 में डॉ. नरेंद्र चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शकुंतला देवी द्वारा नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर कराया गया।
विवेचना में पांच लोगों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर इनके नाम मुकदमे से अलग किए गए। शेष आरोपियों के खिलाफ अदालत में मामला चलता रहा। अदालत में पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ मनोज, राहुल, शीलू और सर्मिस्टर के पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
इसके खिलाफ वादी पक्ष ने हाईकोर्ट में प्रोटेस्ट याचिका दायर की जिसमें अदालत ने मामले की फिर से विवेचना करने के आदेश दिए। पुलिस ने मामले की फिर से विवेचना की और अदालत में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
इसके खिलाफ आरोपी हाईकोर्ट चले गए। लेकिन हाईकोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अधिवक्ता इरफान गाजी ने बताया कि अब इस प्रकरण मे अदालत ने आरोपियों को तलब किया है।