क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी क्षेत्र के गांव महेशपुर में एक युवक ने अपने पिता और चाचा पर दादी के 5.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसएसपी से शिकायत करते हुए गांव के महेश पुर निवासी नेम सिंह ने कहा है कि मेरी दादी पवनेशवरी जो कि 80 वर्ष की हैं, वह काफी समय से बीमार चल रही हैं।
उनका पैसा बैंक मे जमा था। उनके दोनों बेटों ने बैंक के खाते से 5 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पैसे निकालने के लिए उसकी दादी को गुमराह किया गया। जब इस संबंध में पिता और चाचा से पूछताछ की गई तो वह उल्टा धमकाने लगे।
इस प्रकरण की शिकायत स्थानीय थाने से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई। अब स्थिति यह है कि दादी के पास अपने इलाज के लिए एक पैसा तक नहीं है। इसी प्रकरण की शिकायत एसएसपी से की गई है।