क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मगध एक्सप्रेस से बुधवार को दिल्ली से बिहार जा रहे व्यक्ति को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जेब में रखे दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। बिहार के शिवमंगल दास दिल्ली में रहते हैं।
बुधवार को वह मगध एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार जा रहे थे। इस बीच पास ही बैठे कुछ व्यक्तियों ने उनसे बातचीत कर पहचान बना ली। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक पिलवाई। कोल्डड्रिंक पीते ही शिव मंगल बेहोश हो गए।
मौके का फायदा उठाकर जहरखुरानों ने उनकी जेब में रखे दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। उसका बैग वही पड़ा मिल गया। सूचना पर जीआरपी ने उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
गुरुवार को होश में आने पर उसने आपबीती पुलिस को बताई। इस मामले में अज्ञात जहरखुरानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।