क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
आरपीएफ के दादरी थाने पर तैनात उप निरीक्षक के घर में हुई चोरी के मामले में दो माह बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दबोचे गए लोगों के पास से पुलिस ने करीब 750 रुपये और चाकू बरामद किया है। जबकि एक अन्य युवक को स्थानीय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चोरी के लैपटॉप सहित दबोच लिया।
इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि एक मार्च की रात को दादरी स्टेशन के पास उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने साढे़ दस हजार रुपये, ड्रेस आदि चोरी हो गई थी।
इस मामले में दादरी चौकी प्रभारी ने गोपाल निवासी दादरी और अशोक निवासी ब्रह्मपुरी दादरी को दबोच लिया। गोपाल के पास से पुलिस ने चोरी में बचे करीब 750 रुपये और चाकू बरामद किया है।
उधर, एसएसआई अब्दुल कादिर ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफ ार्म नंबर दो से शेख मुस्तकीन निवासी मालवीय नगर हौजरानी दिल्ली को गिरफ्तार कर लैपटॉप, दो मॉडम आदि बरामद किए। पूछताछ में बताया कि यह सामान चोरी का है।
आरपीएफ ने 8 लोग दबोचे
आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा के निर्देश पर मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चले विशेष चेकिंग अभियान में ईएमयू के महिला कोच में से सफर कर रहे पांच पुरुषों को पकड़ा। इसके साथ ही लाइन पार करने के आरोप में तीन लोग दबोचे।