फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काटने पर भड़के भाजपाई, हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान चालान काटने पर भड़के भाजपाइयों ने मंगलवार को तस्वीर महल चौराहे पर जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बाद ऐसी स्थिति बनी कि पुलिस की टीम को वाहन चेकिंग का काम ही बंद करना पड़ा।

मंगलवार को तस्वीर महल चौराहे पर यातायात पुलिस की टीम टीएसआई सुधीर कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों की बाइक रोकी गई। इनके पास न तो कागज थे और न यह लोग हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ियों के कागज दिखाने को कहा तो युवकों ने कहा हम भाजपाई हैं। पुलिस ने कहा कि यातायात नियम तो सभी के लिए हैं। इस पर युवक भड़क गए और विवाद करने लगे।
विज्ञापन


फोन करके उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। मौके पर हंगामे जैसे हालात हो गए। बात और न बढ़े, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान बंद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें