फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के असिस्टेंट पीआरओ दंपती से लूट, दोनों जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ ।
विज्ञापन


महानगर के शमशाद मार्केट इलाके में स्कूटी सवार एएमयू के असिस्टेंट पीआरओ जीशान अहमद व उनकी पत्नी को शनिवार देर रात अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान स्कूटी से गिरने पर दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि असिस्टेंट पीआरओ जीशान अहमद का पुराना मकान बन्नादेवी के नई बस्ती इलाके में है और वर्तमान में वह शमशाद मार्केट के एक अपार्टमेंट में एक फ्लैट में रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को वह पत्नी शाहिस्ता के साथ स्कूटी से अपने पुराने मकान पर गए थे। दोनों देर रात वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे शमशाद मार्केट चौराहे से चंद कदम पहले पहुंचे तभी पीछे से आए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाते हुए लूटपाट कर दी।

इस बीच छीना-झपटी के चलते दंपती भी गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश दो पर्स, मोबाइल फोन लूट ले गए। पर्स में करीब तीन हजार रुपये आदि सामान रखा था।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन व सिविल लाइंस पुलिस वहां आ गई। घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया। खबर पर तमाम एएमयू अधिकारी भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर जावेद खां ने बताया कि मामले में आस.पास इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है। बदमाश चौराहे से जेल रोड की ओर भागे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें