मेरठ। भावनपुर क्षेत्र में अपहरण के बाद किशोरी की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ है। शनिवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा कर दिया। इस दौरान परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। अब्दुल्लापुर के नई बस्ती जांगीर मोहल्ला निवासी शोभा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। शनिवार को किशोरी के परिजन थाने पर पहुंचे और पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया। एसओ का कहना है कि नामजद आरोपी देवेंद्र, दीपक, धर्मपाल और उसकी पत्नी उर्मिला की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस ने गंगासागर से चार युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन परिजनों ने हंगामा किया तो उन्हें छोड़ना पड़ा।