फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन्नादेवी पुलिस ने पकड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में रविवार को एक मेटल फैक्ट्री में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो चोरों को पुलिस ने सोमवार शाम को दबोच लिया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

बन्नादेवी थाना के इंस्पेक्टर जावेद खां ने बताया कि रविवार को एक मेटल फैक्ट्री में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर हैप्पी होम के पास से दबोचा गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान योगेंद्र उर्फ पालू नाई पुत्र ललित कुमार निवासी शिवनगर, बन्नादेवी और इलियास पुत्र नवाब अली निवासी मो. आजाद नगर, क्वार्सी के तौर पर बताई है। इनके पास से फैक्ट्री से चोरी किए पाइप, सरिया और टाई रॉड बरामद किया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले दिनों हुई अन्य चोरियों के मामले में भी दोनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। जांच के आधार पर दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें