फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन काटकर की गई युवती की हत्या, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अकराबाद इलाके में हीरापुर के समीप 18 मई की सुबह मिले युवती के शव की शिनाख्त न हो पाने पर सोमवार को अज्ञात में उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मानव उपकार की मदद से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, फिर भी स्लाइड सुरक्षित रखवाई गई है और डीएनए मिलान के लिए सैंपल सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन


गांव हीरापुर के समीप जीटी रोड के सहारे खेतों पर काम कर रहे लोगों ने शव देखा था। मृतका की उम्र करीब 19 वर्ष रही होगी। युवती के गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया था।
विज्ञापन


पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हुई तो शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया गया। 72 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को शव का अज्ञात में ही पोस्टमार्टम कराकर शव मानव उपकार के सुपुर्द कर उसका अंतिम संस्कार कराया गया।

एसओ के अनुसार हत्या गर्दन काटकर ही की गई है। भविष्य में पहचान व मिलान के इरादे से डीएनए का सैंपल सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें