क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना देहली गेट क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन से सोमवार दोपहर तीन बजे स्कूटी सवार तीन युवक 17 हजार रुपये लूट ले गए।
अलीगढ़ खैर अड्डा रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार तीन युवकों ने 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया। 50 रुपये देकर बाकी रुपये उधार करने लगे। इस पर सेल्समैन वेदप्रकाश ने उनसे उधार करने के लिए मना कर दिया।
मगर, युवकों ने सेल्समैन की खुशामद करके हाथ-पैर दबाने लगे। युवक वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद जब सेल्समैन ने जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। फौरन कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी गई। सीसीटीवी कैमरे से युवकों के फुटेज पुलिस ने ले लिए हैं।