क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
जमालपुर के एक शादी समारोह में आई महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चैन तोड़ ली। इसके बाद महिला कुछ समझ पाती कि बदमाश फरार हो गए थे। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद महिला सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर अपने गंतव्य को चली गई।
बता दें कि शालीमार दिल्ली निवासी उमरा खान पत्नी सगीर खान जमालपुर में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शनिवार को आई हुई थीं। रात के समय नदीम तरीन हॉल के पास दो बाइक सवार बदमाश पीछे से झपट्टा मार महिला के गले से चैन तोड़ ले गए। जब तक महिला ने शोर मचाया, बदमाश फरार हो चुके थे। महिला सिविल थाने में तहरीर देकर अपने गंतव्य को चली गई है। पुलिस के मुताबिक जांच चल रही है। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।