क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जीआरपी ने प्लेटफ ार्म नंबर दो से चोरी की योजना बनाते हुए तीन लोगों को दबोचा है। दबोचे गए युवक के कब्जे से चोरी के लैपटॉप, आधा दर्जन मोबाइल और 150 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसएसआई अब्दुल कादिर ने प्लेटफ ार्म नंबर दो से सुनील कुमार निवासी पूरी पवार सोहना वजीरगंज गोंडा, विवेक कुमार निवासी रूरा कानपुर देहात और सागर निवासी नवी करीम नई दिल्ली को दबोच लिया।
जिनके पास से दो चाकू, लैपटॉप, आधा दर्जन मोबाइल और नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।